फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर-सकलडीहा मार्ग पर स्थित सब्डी मंडी गेट के सामने सड़क के बीच में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला था। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन काफी प्रयास के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सैदपुर क्षेत्र के सैदपुर-सकलडीहा मार्ग पर स्थित सब्डी मंडी में गुरुवार की भोर में किसान पहुंचे थे तो करीब चार बजे मंडी गेट के सामने सड़क पर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव देखा था। इसकी जानकारी होते ही वहां लोगों को भीड़ लग गई थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। मृतक के पैर में गोल्ड स्टार जूता था। पीले रंग का लोअर और काले रंग की शाल ओढ़े था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के पास न तो कोई कागजात मिला था और न ही मोबाइल। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिर भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें