फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बरही करदौनी गांव में शनिवार की देर रात एक विवाहिता की अबूझ हाल में मौत हो गई। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पति को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मृतका की भाभी सरिता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव निवासी रामप्रवेश से रामकृत की पुत्री रीना (24) का वर्ष 2015 में प्रेम विवाह हुआ था। इस बीच मायके में उसके मारने की अचानक सूचना मिली। इससे मायके में कोहराम मच गया। वह तत्काल परिजनों के साथ मृतका के ससुराल पहुंची। सरिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन करने के साथ पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के ससुराल पक्ष के मुताबिक देर रात मृतका की अचानक तबीयत खराब हो गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। जबकि मृतका के पति ने पुलिस को पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई। कासिमाबाद के क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस की ओर से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें