फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की महिलाएं सोमवार को अवैध शराब बिक्री और जुआ खेलने को लेकर कोतवाली पहुंची और पत्रक सौंपा। महिलाओं ने अवैैध शराब तथा जुआ पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही शहर के सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते अवैध शराब की बिक्री और जुआ पर रोक नहीं लगा तो महिलाएं झाड़ू और बेलन के साथ सड़क पर उतरने को विवश होंगी।
विज्ञापन

हरिहरपुर गांव में शराब और जुए से कई घर तबाह हो चुके हैं। यह सब कुछ पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। इससे नाराज गांव की महिलाएं सोमवार की सुबह पवन कुमार चौहान के नेतृत्व में सदर कोतवाली पहुंची। कोतवाल के न होने पर एसआई को पत्रक सौंपा। उन्हें इस बात से अवगत कराया कि हरिहरपुर गांव की चौहान बस्ती और नरायनपुर डिलिया में कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है। शराब पीने वाले आए दिन मारपीट करने के साथ ही महिलाओं-युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं। शिकायत के बाद दारोगा ने शीघ्र संबंधित ठिकाने पर छापेमारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क पहुंची और प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि तहसील दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द से अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी तो महिलाएं झाड़ू और बेलन के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगी। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में रामरती चौहान, पिंकी चौहान, शुभावती चौहान, लालसा देवी, आशा, मुलियर देवी, संगीता देवी, संजू देवी, ऊषा, गुड़िया, मंजू, राजकुमारी, संतरा, शांति, रीता, मोनिका, राधिका देवी, धर्मेन्द्र यादव, रामधारी चौहान, प्यारेलाल चौहान, विजय चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें