फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत कार्यालय में ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। नंदगंज थाने के देवकली ब्लाक मुख्यालय स्थित एडीओ पंचायत का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोर सोलर पैनल, आठ बैट्री, सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डिंग मशीन, पैन ड्राइव समेत 21700 रुपये नकदी चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

देवकली ब्लाक मुख्यालय अंतर्गत एडीओ पंचायत कार्यालय को मंगलवार की शाम बंद कर सभी कर्मचारी अपने घर चले गए। देर रात किसी समय चोर कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अंदर रखे सोलर पैनल की आठ बैट्री, सीसीटीवी कैमरा और उसका दो रिकार्डिंग मशीन, पैन ड्राइव और राशन कार्ड वितरण का 21700 रुपये नकदी लेकर चंपत हो गए। इस दौरान आस-पास के लोगों ने ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी एडीओ पंचायत शिवमूर्ति यादव को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एडीओ पंचायत और पुलिस इस बात का कयास लगा रही थी कि चोर सीसीटीवी और उसका रिकार्डिंग मशीन शायद इसलिए उठा ले गए कि उनकी पहचान न हो सके। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सामानों की बरामदगी कर ली जाएगी। इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही है कि चोरों को मन में पुलिस का जरा भी खौफ जनहीं रह गया है। शायद यही कारण है कि मकानों-दुकानों की कौन कहे, यह सरकारी विभागों को भी अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें