फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं कर सकी आरोपियों की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के पाली गांव में बीते दिनों संत रविदास एवं डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने और दो पक्षों की तरफ से एक-दूसरे खिलाफ केस दर्ज कराने को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। दोनों पक्ष की ओर से 25 नामजद एवं दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के भी पुलिस दूसरे दिन भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पाली गांव में अराजकतत्वों ने संत रविदास एवं डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे दलितों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने प्रतिमा की मरम्मत कराने के साथ ही अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो-हल्ला शुरु कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। मंगलवार की सुबह पुन: सैकड़ों दलित प्रतिमास्थल पर पहुंच गए थे और हो-हल्ला शुरु कर दिया था। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंशा राम वर्मा, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी ने तत्काल प्रतिमा की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कराते हुए आश्वासन दिया था कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए थे। इस मामले में पाली गांव निवास जसवंत कुमार एवं रवि ने संयुक्त रूप से चार नामजद सहित दर्जनों अज्ञात और रविकांत राय ने 21 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट की तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया कि प्रकरण शांत हो गया है। विवेचना की जा रही है। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। उधर इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें