गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक पिता ने शनिवार को सदर कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर बेटे के साथ एक युवक द्वारा अप्राकृतिक कुकर्म का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि बीते गुरुवार को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर उसके 12 वर्षीय पुत्र को स्कूल में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने का प्रयास किया। इसी दौरान मेरा बड़ा पुत्र स्कूल पर पहुंचा। उक्त युवक से जब इस संबंध में पूछताछ किया तो उसने उसे मारापीटा। इसकी सूचना तत्काल डायल-100 पुलिस को दी गई। पुलिस के आते ही आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस घर पर मौजूद महिलाओं से पूछताछ करने के बाद लौट गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बृजेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तरफ से प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।