फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। बीते बुधवार की रात थाना क्षेत्र के उचौरी जगदीशपुर गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जहां एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया था। वहीं अंधेरे का लाभ उठाते हुए दो फरार हो गए थे। घायल बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जबकि घायल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से सदर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती गांव निवासी ओमप्रकाश बिंद उर्फ बक्शी घायल हो गया था। उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए थे। क्षेत्राधिकारी सैदपुर तेजवीर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश से उसके फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस दोनों अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। बहुत जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। घायल बदमाश बक्शी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसकी हालत में सुधार होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जिला जेल भेज दिया गया, जिला जेल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें