फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात की जगह घर से निकली अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल(बलिया)। थोड़ी देर पहले जिस घर से हंसी-खुशी के साथ बारात निकलने वाली थी, वहीं से दूल्हे के छोटे भाई की अर्थी निकली। बुधवार की सुबह क्षेत्र के अमरुपुर ग्राम पंचायत के अराजी बुढ़ैला गांव में मोबाइल चार्ज कर रहे रमेश राजभर (16) की करेंट लग जाने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन

बुढ़ैला गांव के लाल बहादुर राजभर के बड़े बेटे भोला राजभर की बारात बलिया जिले के नगरा में जाने वाली थी। इसको लेकर पूरे घर में खुशी का माहौल था। सभी अपनी तैयारी में व्यस्त थे। घर के एक कमरे में सुबह करीब 10 बजे रमेश अपना मोबाइल हाथ में लिए हुए था तथा उसे चार्ज कर रहा था। इसी बीच मोबाइल की बैटरी गरम होने लगी। रमेश को बिजली का तेज झटका लगा जिससे वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। उसे गिरते देख कर घर वाले शोर गुल मचाने लगे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बाहर निकाला। उसे तुरंत बोलेरो से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर घर आ गए। गमगीन परिजनों ने सिकी सूचना लड़की पक्ष के लोगों को दिया तथा बारात ले जाने का कार्य स्थगित कर कर दिया। बाद में शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें