फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार जीजा व साले को कुचला, मौत

Thu, 28 Jun 2018 01:03 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर मंगलायतन के निकट बुधवार की देरशाम करीब सात बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनाें गांव से सासनी जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


रवि (24) पुत्र बाबूलाल निवासी पिलौन थाना जवां अलीगढ़ कुछ दिन पहले अपने ससुराल नगला अजमेरी, सासनी गया था। वह अपने साले पूरन (18) पुत्र राजवीर के साथ बाइक पर सासनी जा रहा था। जैन तीर्थधाम मंगलायतन के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने इनकी बाइक को रौंद दिया, जिससे यह दोनों बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों ने कुछ ही देर में मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली सासनी पुलिस भी मौके र पहुंच गई। पुलिस ने देानों के शवों को कब्जे में लेकर उनके कपड़ों की तलाशी ली, जिसके बाद इनकी शिनाख्त हो सकी। खबर लिखने तक पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें