फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा पर छापेमारी में बरामद हुई लहन और कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के नरियांव गांव स्थित रामपरीखा के ईंट भट्ठे पर गुरुवार को दिन में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रवि नंदन गौड़ के साथ पुलिस एवं आबकारी टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पांच कुंतल लहन और 35 लीटर कच्ची शराब के साथ ही दो बाइक बरामद किया। पुलिस बरामद सामानों के साथ भट्ठे के मुनीब और वहां शराब पी रहे एक व्यक्तियों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में दिन में करीब तीन बजे आबकारी की टीम नरियांव गांव स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंची। दो व्यक्ति अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जबकि पुलिस ने भट्ठे के मुनीब नरियांव निवासी जगमोहन और वहां बैठकर शराब पी रहे मुहम्मदपुर निवासी अब्दुल खलीक अंसारी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 5 कुंतल लहन और 35 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ मौके से दो बाइकें बरामद किया। पुलिस शराब, बाइकों के साथ ही गिरफ्त में आए व्यक्तियों और बाइकों को कातवाली लाई। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक रविनंदन गौड़ ने कहा कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बरामद बाइकों की जांच की जा रही है कि वह किसकी है। भट्टा मालिक को भी सख्त चेतावनी दी गई है। ईंट भट्ठों पर लगातार छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगा। इस दौरान अगर किसी भी भट्ठा पर अवैध रूप से शराब बनाया जाना पाया जाता है तो संबंधित भट्ठा संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें