फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने युवक सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन बाईपास स्थित सिनेमा हाल के पास शनिवार को बोलेरो के चपेट में आने एक युवक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना के ग्रामीणों की भिड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

स्टेशन बाजार निवासी सूर्य वर्मा (22) अपने दोस्त अजय के साथ पैदल ही रेलवे क्रासिंग की ओर जा रहे थे। उनके पीछे बड़ेसर गांव निवासी सुनीता देवी (40) तहसील की ओर से जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने पुराने सिनेमा घर के पास सुनीता देवी और सूर्य वर्मा को अपने चपेट में ले लिया। जबकि सूर्य वर्मा साथी अजय बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने दौड़कर बोलेरो सहित चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित बोलेरो को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल युवक को इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल राजराम ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें