फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से कूद कर भागते समय पुलिस ने दौड़ा कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली थाने से शुक्रवार की सांय पांच बजे हिरासत में लिए गए युवक छत से कूद कर भागते समय पुलिस ने दौड़ा कर घर दबोचा। पुलिस ने घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया। कोतवाली क्षेत्र के खड़सरा निवासी हरिकेश गोड़ पुत्र गुलाब दारु पीकर दोपहर में अपने भाई वृजेश की पत्नी से जमीन को लेकर झगड़ा कर रहा था। विवाद बढ़ते देख भाभी ने 100 नं. पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरिकेश को थाने लायी। हरिकेश सुनसान देख छत पर चढ़ कर कूद गया। घायल अवस्था में भागने लगा। उतरी चौकी पर मौजूद सिटी इंचार्ज उमाशंकर त्रिपाठी ने दौड़ा कर हरिकेश को धर दबोचा। गंभीर रूप से घायल हरिकेश का इलाज पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें