फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारधार हथियार से वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगर के वार्ड नंबर-छह स्थित एक आम के बागीचे में गुरुवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर एक वृद्ध की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-छह निवासी खरू राजभर (58) का घर के पास ही आम का बागीचा है। वह प्रतिदिन अपने आम के बागीचे की रखवाली करते थे। सुबह चार से शाम सात बजे तक बागीचे में ही रहते थे। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनके बेटे मुइस राजभर उसे जगाकर आम के बागीचे में रखवाली के लिए ले गया। भोर में करीब पांच बजे जब पुत्र मुइस गोबर रखने के लिए बागीचे में पहुंचा तो देखा कि पिता खरू खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनके सर में धारदार हथियार से वार के निशान थे। उसने पिता को हिलाया-डुलाया तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इस पर वह चिखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आस-पास के लोगों के साथ ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। जानकारी होते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास ही एक पॉलिथीन पड़ा था, जिसमें आम रखा हुआ था। इससे पुलिस के साथ ही परिवार के लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि शायद रात में गिरे आमों को खरू बटोरकर पॉलिथीन में रखा होगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मैने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक के पुत्र मुइस राजभर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अलग-अलग बिंदुओं से मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। संबंधित थाना को जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें