फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा छुड़ाने गए युवक की जमकर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद को छुड़ाने गए युवक को पीट कर घायल कर दिया गया। किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे। बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को दोनों पक्षों के लोगों ने मारपीट गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन परिसर में देर शाम करीब छह बजे किसी बात को लेकर भवन प्रजापति और मनोज प्रजापति आपस में विवाद कर रहे थे। इन पर नजर पड़ने पर बहलोलपुर गांव निवासी विजय बिंद का पुत्र राजेश कुमार बिंद (35) वहां पहुंचा और झगड़ा छुड़ाने का प्रयास करने लगा। इससे नाराज विवाद करने वाले लोग उसे मारने-पीटने लगे। मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया। इस मामले में पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि घायल राजेश की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें