फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाली युवती की हुई शिनाख्त .

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिलदारनगर। बीते शुक्रवार की सुबह डाउन रूट से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूद कर आत्महत्या करने वाली युवती के शव की शिनाख्त शनिवार की देर शाम हो गई। मृतका की मां ने युवती की पहचान थाना क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा ग्राम सभा अंतर्गत करवनिया डेरा निवासी सोहित बनवासी की पुत्री अमिया (28) के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते शुक्रवार की सुबह डाउन रूट से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूदकर एक अज्ञात युवती ने आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई थी। जीआरपी प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि शनिवार की देर शाम मृत युवती की मां चंद्रावती जीआरपी चौकी पहुंची। फोटो के आधार पर अपनी पुत्री की पहचान अमिया के रूप में करते हुए लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री शुक्रवार की सुबह बाजार करने के लिए दिलदारनगर आई थी। जब देर शाम घर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान एक युवती के ट्रेन से कट कर मौत की जानकारी हुई तो जीआरपी चौकी पहुंची। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें