फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से अगवा कर युवक ने बालिका की अस्मत लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली नौ वर्षीय बालिका सोमवार की देर शाम डेयरी से दूध लेने जा रही थी। इसी बीच एक युवक उसे रास्ते से डरा-धमका कर उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। देर रात पीड़िता के घर वालों ने कोतवाली में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली बालिका रोज की तरह डेयरी से देर शाम दूध लेने गई थी। पहले से घात लगाए एक युवक रास्ते में खड़ा था। बालिका के नजदीक पहुंचते ही वह उसे पकड़ लिया और डरा-धमका कर जबरदस्ती एक घर में ले गया। वहां उसके साथ मुंह काला किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बालिका किसी तरह अपने घर पहुंची और घर वालों को आपबीती सुनाई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य पीड़िता को साथ लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस की देख-रेेेख में जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर रात पुलिस टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें