फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूर्व विधायक करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान सिद्धनाथ यादव और लवकुश पासवान के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दिया कि अगर एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह बसपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में अपराध की आंधी बह रही है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि बीते 7 अक्तूबर की रात मुहम्मदाबाद क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी सिद्धनाथ यादव एवं 19 अक्तूबर को रेवतीपुर थाना क्षेत्र के वीरउपुर निवासी लवकुश पासवान की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। बावजूद इसके पुलिस आज तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर एक सप्ताह के अंदर मामलों का खुलासा नहीं किया गया तो वह बसपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। एसपी से मिलने के बाद बाहर निकलने के बाद पूर्व विधायक ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की आंधी बह रही है। अपराधियों के मन में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। रात के अंधेरे में कौन कहे, वह दिन के उजाले में संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराध पर लगाम लगाने के नाम पर पुलिस सिर्फ कोरम पूरा कर रही है। बढ़ती अपराध की घटनाओं से हर कोई अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है। सरकार पिछले 6 महीने से सिर्फ दर्शन कर रही है और उसकी पुलिस दर्शन ही नहीं दे रही है। इस अवसर पर रामाधार राम, आदिल खान, मिंटू राय, आलोक राम, मोहम्मद साजिद, फिरोज खान, लाडले, दिलशान, मुन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें