फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर डीजे की दूकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के भड़सर बाजार में स्थित डीजे की दूकान का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोर दस साउंड बाक्स सहित तीन लाख रुपए का सामान लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पृथ्वीपुर गांव निवासी गोविंद राम की भड़सर बाजार में डीजे की दूकान है। रोज तरह बुधवार की देर शाम भी वह घर दूकान बंद कर चला गया। देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अंदर रखा 10 साउंड बाक्स सहित करीब 3 लाख रुपए का सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह आसपास के लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना गोविंद को दी। सूचना के कुछ ही देर बाद वह दूकान पर पहुंचा। अंदर घुसा तो देखा कि साउंड बाक्सों के साथ ही कीमती सामान गायब थे। मौके पर ग्रामीण भीड़ लग गई। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना में दी।
एसआई मन्नू यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बाजार में चोरी की घटना से अन्य दूकानदारों में भय व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना था कि रात में स्थानीय बाजार में पिकेट की ड्यूटी के साथ ही चीता मोबाइल टीम के सिपाही भ्रमण करते है। बावजूद इसके चोर आराम से चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल गए। चोरों का यूं आराम से निकल जाना इस बात की संकेत दे रहा है कि पुलिस रात में गश्त करने के बजाय कही ठिकाना बनाकर आराम फरमाती है। अगर पुलिस गश्त कर रही होती तो शायद पुलिस के फंदे में होते। बाजार के दूकानदारों ने चेतावनी दिया कि अगर तीन दिन के अंदर पुलिस चोरी का खुलासा नहीं करती है तो वह धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें