फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। बुधवार की देर शाम और रात अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के नसीरपुर में बुधवार की देर शाम इनामीपुर निवासी गुलबारी यादव (65) पैदल सड़क पार कर रहे थे। इस बीच गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। गंभीर रूप से घायल गुलबारी काफी देर तक मौके पर पड़े रहे। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 108 नंबर की एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस कर्मी घायल सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात गुलबारी की मौत हो गई। इसी बीच रात करीब 11 बजे खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी डगरा गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से खानपुर के बहदियां निवासी अनिल यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें