फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भूतहियाटांड चौराहे के पास एक मोबाइल फोन की दुकान से सोमवार की रात ताला तोड़ कर चोर 50 हजार रुपये नगद और सात लाख रुपये के मोबाइल फोन उठा ले गए। दूसरे दिन सुबह घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के शिवपुरी कालोनी निवासी गोविंद गुप्ता की भूतहियाटांड चौराहे पर एलआईजी मोबाइल के नाम से दुकान चलती है। वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर रात में अपने घर चला गया। मध्य रात्रि के बाद अंधेरे का फायदा उठा कर चोर दुकान का ताला तोड़ अंदर घुस गए और काउंटर से 50 हजार रुपये नगदी और सात लाख के कीमती मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। इसका पता दूसरे दिन तब चला जब गोविंद का छोटा भाई अजीत गुप्ता दुकान खोलने पहुंचा। वह दुकान का ताला टूटा देख भौचक रह गया। उसने आनन-फानन में दुुकान का शटर उठाया और अंदर रखे सामान को बिखरा देख मामले को समझ गया। दुकान में मोबाइल के डिब्बे खाली पड़े हुए थे। घटना की जानकारी उसने तत्काल अपने बड़े भाई को दी। कुछ ही देर में परिवार के सदस्यों के साथ ही बाजार के सैकड़ों लोग वहां इकट्ठे हो गए। पीड़ित ने बताया कि दुकान के काउंटर से 50 हजार रुपये नगद और 50 मोबाइल सेट उठा ले गए। मोबाइलों की कीमत सात लाख से अधिक है। इस बीच गोविंद गुप्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें