फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम को पुलिस लाइन परिसर में सर्राफा कारोबारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसपी ने सभी दुकानदारों को जहां सुरक्षा का भरोसा दिया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कुछ आवश्यकताओं को तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि यदि किसी को कोई भी प्रकार की धमकी मिलती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। दुकान के बाहर संदिग्ध दिखने पर तत्काल बताएं। सुरक्षा की दृष्टि से दुकान के अंदर और बाहर तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगवा लें। दुकान पर काम करने वालों का बगैर सत्यापन कराए बिलकुल न रखें। इस अवसर पर एसपी सिटी कमलेश बहादुर, सीओ सिटी इलामारन जी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें