जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार के पास गुरुवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीएचसी पर लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
स्टेशन बाजार निवासी नाजिर (20 वर्ष) दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था। बाजार के पास अचानक सामने से आ रही बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार नाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग उसे पीएचसी पर उपचार के लिए ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।