फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा स्टोर के चार्ज को लेकर आपस में भिड़े फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा स्टोर के चार्ज को लेकर आपस में भिड़े फार्मासिस्ट
विज्ञापन


तुलसीपुर नगर (बलरामपुर)। स्थानीय नगर में स्थित सीएचसी के दवा स्टोर के चार्ज को लेकर दो फार्मासिस्ट आपस में भिड़ गए। मामले को लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हुई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दोनों को थाने ले गए। सीएमओ ने दोनों फार्मासिस्टों का सीएचसी से ट्रांसफर कर दिया।

तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक डा. संजीवन लाल ने बताया कि अस्पताल के दवा स्टोर का चार्ज फार्मासिस्ट अंसार के पास है। सोमवार को स्टोर पर किसी व्यक्ति ने ताला लगा दिया था। अंसार को शक हुआ कि यह ताला दूसरे फार्मासिस्ट रमाकांत ने लगाया है।
विज्ञापन


यही आरोप लगाकर अंसार व रामाकांत आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। अधीक्षक ने मामले की सूचना तुलसीपुर थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी दोनों फार्मासिस्टों को अपने साथ थाने ले गए।

इसी बीच अधीक्षक ने स्टोर का ताला तोड़कर स्टॉक आदि चेक किया। चेकिंग के दौरान सबकुछ ठीक पाया गया। अधीक्षक ने मामले की सूचना सीएमओ डा. घनश्याम सिंह को दी। थोड़ी देर बाद सीएमओ भी सीएचसी तुलसीपुर पहुंच गए।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि फार्मासिस्ट अंसार का ट्रांसफर लगभग एक माह पहले कर दिया गया था। सीएचसी अधीक्षक ने अंसार को रिलीव नहीं किया। अंसार को रिलीव क्यों नहीं किया गया इस बात की जांच कराई जाएगी। दोनों फार्मासिस्टों को तत्काल प्रभाव से अन्यत्र ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें