फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन: पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के चांड़ीपुर गांव में स्थित एक मकान पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान धर्म परिवर्तन कराने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। पुलिस की छापेमारी से मौके पर अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षत्रिय संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर थानाध्यक्ष, तहसीलदार सहित पुलिस के आला-अधिकारियों को यह सूचना दिया कि करंडा क्षेत्र के चांड़ीपुर गांव में एक मकान में लगभग पांच सौ लोग एकत्र हैं। वहां पर धर्म परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद विजय और विवेक से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि यहां पर प्रार्थना सभा चल रही है। धर्म परिवर्तन जैसा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने दस्तावेज मांगा तो कोई कागजात नहीं मिला। इस पर विजय और विवेक को पुलिस हिरासत में लेकर थाना ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें