फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट के झटके से गिरकर लाइनमैन हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मुड़ियार गांव में शुक्रवार को दिन में ट्रांसफार्मर का तार जोड़ते समय अचानक करेंट आने से एक प्राइवेट लाइनमैन झटका लगने से खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

मुड़ियार गांव निवासी सुदर्शन पाल का पुत्र प्राइवेट लाइनमैन शंकर पाल (60) गांव में लगे ट्रांसफार्मर का तार शुक्रवार को दिन में खंभा पर चढ़कर जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो गई, जिससे करेंट के झटके से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाए। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में एसडीओ मिठाईलाल ने बताया कि लाइनमैन शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान किसी दूसरे फीडर से टच होने पर हल्का करेंट आ गया, जिसके झटके से वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। उसे हल्की चोटें आई है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें