फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों ने किया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त इलाके पचरस्ता पर मंगलवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों ने एक युवक से मारपीट शुरू कर दी। अपने बचाव के लिए एक कपड़े की दुकान में घुसे उक्त युवक की पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पर दुकानदार को भी युवकों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

एक प्रतिमा एक विसर्जन जुलूस नगर से होकर जा रहा था। इसी दौरान सदर कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित पचरस्ता के पास रात में करीब सवा आठ बजे किसी व्यक्ति से विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर जुलूस में शामिल युवकों ने उक्त युवक को मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने की नियत से उक्त युवक पचरस्ता पर स्थित सिटी सेंटर कपड़ा की दुकान में घुस गया। हाथ में ईंट-पत्थर और डंडा लिए एक दर्जन से ऊपर युवक दुकान में घुस गए और जान बचाने की नियत से दुकान में घुसे युवक को मारने-पीटने लगे। जब दुकानदार रजदेपुर निवासी सरफराज ने बीच-बचाव किया तो हमलावर युवकों ने ईंट और डंडा से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इस हंगामा के बाद वहां की दुकानों के शटर धड़ा-धड़ गिर गए। घायल दुकानदार को जिला अस्पताल ले जाया। वारदात के बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी सदर महिपाल पाठक सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी महिलापाल पाठक ने बताया कि जिस समय यह मारपीट हुई, उस समय पर वहां पर कोई प्रतिमा जुलूस नहीं था। कुछ युवक एक युवक को दौड़ाते हुए आ रहे थे। उक्त युवक कपड़ा की दुकान में घुस गए। उसे दौड़ाने वाले युवक भी दुकान में घुसे और भागकर दुकान में घुसे युवक को मारने-पीटने लगे। बीच-बीच बचाव करने पर दुकानदार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। घायल दुकानदार द्वारा तहरीर मिली तो आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें