फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सीरियल लूट से तो नहीं जुड़ा है नीरज हत्याकांड का तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रेलवे पटरी के किनारे सोमवार की सुबह हत्या कर फेंके गए नीरज राम हत्याकांड को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि कहीं सीरियल लूट से तो नीरज की हत्या का तार नहीं जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल है कि सुल्तानपुर गांव में रेलवे पटरी के किनारे बीते सोमवार की सुबह हत्या कर फेंके गए मृतक नीरज राम की जेब से मोबाइल के साथ ही पुलिस ने पांच सोने का मंगल सूत्र, तीन पत्थर का नग एवं टूटी अंगूठी बरामद किया था। शव मिलने की घटना के एक दिन पूर्व रविवार शाम करीब चार बजे हरदासपुर खुर्द बाजार पर स्थित मऊ जिले के खिलवा गांव निवासी दूधई यादव के बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में घुसकर असलहा के बल पर बाइक सवार बदमाश पचास हजार लूट ले गए थे। इसी दिन देर शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौटते समय जलालाबाद सब्जी मंडी के पास जलालाबाद निवासी सराफा कारोबारी लालजी वर्मा को असलहा सटाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने जेब से 12 हजार नगदी, मोबाइल सहित जेवरात रखा झोला लूट लिया था। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि था कि झोला में पांच मंगल सूत्र सहित अन्य जेवरात था। घटना के बाद रात लगभग 11 बजे नायकडीह बाजार में स्थित बीयर की दुकान में तीन बाइक सवार बदमाश लूट की नीयत से पहुंचे थे। सेल्समैन जहानपुर निवासी रामलक्षन यादव ने इसका विरोध किया तो तमंचा की मुठिया से वार कर 4700 लूटकर फरार हो गए थे। इन तीनों घटना की रिपोर्ट पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई है। सोमवार की सुबह सुल्तानपुर गांव में रेलवे पटरी के किनारे हत्या कर फेंके गए नीरज राम की जेब से पुलिस ने पांच सोने का मंगल सूत्र, तीन पत्थर का नग एवं टूटी अंगूठी बरामद किया था। इससे लोग यह तर्क लगा रहे हैं कि कहीं सीरियल लूट से तो नीरज हत्याकांड का तार नहीं जुड़ा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से नीरज राम की मौत का कारण सामने आया है। इस हत्याकांड की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के काफी करीब पहुंच चुकी है। बहुत जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें