फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की मोबाइल के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। पुलिस ने गोपालपुर गांव के पास से गुरुवार को देर रात लूट की मोबा इल के साथ तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तीनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

इलाके के बल्लीपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक संतोष यादव जो अपने मालिक के घर रायपुर से ट्रैक्टर खड़ा कर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच चक कपिल गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने चालक को पकड़कर मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और 500 रुपये छीनकर फरार हो गए। युवकों को भागते ही पीड़ित ने पास के ग्रामीणों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ लुटेरों की घेराबंदी करने लगे। गोपालपुर गांव के पास से भाग रहे बाइक सवारों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर चालक की लूटी गई मोबाइल और पैसा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के पूछताछ में तीनों ने अपना नाम सिहाबारी (मठिया) निवासी राकेश यादव, आनंद यादव तथा आशीष यादव बताया। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें