फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ युवकों ने दंपति को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव में गुरुवार की रात एक भोज कार्यक्रम में मामूली विवाद को मनबढ़ युवकों ने बुजुर्ग दंपति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

तेतारपुर गांव निवासी बुजुर्ग सुरेश सिंह और उनकी पत्नी विमला देवी गांव में ही आयोजित एक भोज कार्यक्रम में रात में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक भोजन परोस रहा था। इसी दौरान भोजन सुरेश पर गिर गया। इसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इससे एक ही परिवार के चार युवकों ने सुरेश और उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तत्काल 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस ने घायल दंपति का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में कराने के बाद घर पहुंचाया। इस मामले में सुरेश ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें