फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी पर हमला कर 42 हजार लूटे

Mon, 16 Nov 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिहार की सीमा से सटे गहमर थाना क्षेत्र के कर्मनाशा पुल के पास रविवार की देर रात बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक दवा व्यवसायी पर चाकू से हमला कर उसके पास से 42 हजार रुपये लूट लिए। घायल दवा व्यवसायी को उपचार के लिए बक्सर ले जाया गया है।
विज्ञापन



भांवरकोल थाना क्षेत्र मिर्जाबाद मनिया गांव निवासी दवा व्यवसायी फिरोज आलम अंसारी अपने मित्र लाला के साथ दवा बिक्री की वसूली करने बक्सर गया था। देर रात वह कर्मनाशा पुल के पास पहुंचा ही था कि वहां पहले से ही खड़े बदमाशों ने बाइक सवार दवा व्यवसायी को रोक लिया।


बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश फिरोज आलम के पास से 42 हजार रुपये छीन ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। अभी तक इस घटना की न तो कोई सूचना मिली है और न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें