फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश को मौत की नींद सुलाने का मन बनाकर आए थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार में दिनदहाड़े ग्राम प्रधानपति की गोली मारकर हत्या की वारदात से बाजारवासी पूरी तरह से दहल गए। चारों तरफ लोगों में घटना को लेकर चर्चा शुरु हो गई। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि जिस तरह से बदमाशों ने दिनेश को पहले दो और बाद में चार गोली मारी, उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि वह प्रधानपति को मौत की नींद सुलाने का पूरी तरह से मन बनाकर आए थे।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास के लोगों की मानें तो जिस समय यह घटना हुई, उस समय अप और डाउन से दो पैसेंजर ट्रेन के लिए रेलवे क्रासिंग बंद थी। दोनों ओर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान दिन में करीब पौने तीन बजे दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश गाजीपुर की तरफ रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा था, जबकि चार सेक्रेटरी दुर्गेश के किराए के मकान पर उसकी ऊपरी मंजिल की तरफ चले गए, जिस मंजिल पर प्रधानपति दिनेश कुशवाहा सेक्रेटरी से चेक पर साइन कराने के लिए गया था। ऊपर पहुंचने पर बदमाशों ने दिनेश को दो गोली मार दी। इसके बाद नीचे उतर आए। फिर न जाने उनके मन में क्या सूझा कि दोबारा, बदमाश ऊपर पहुंचे और पुन: चार गोली मार दी। इसके बाद नीचे उतरे और बाइक पर सवार होकर गाजीपुर की तरफ भाग निकले। एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि चार ने मुंह गमछा से बांधा हुआ था। लोग दबी जुबान से चर्चा करते रहे कि यह घटना चुुनावी रंजिश को लेकर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें