गाजीपुर। खानपुर थाने के अनौनी गांव में बीते दस जून को रेस्टोरेंट संचालक राहुल उर्फ गोलू सिंह की हत्या पैसे के लेन-देन की गई थी। हत्यारों ने संचालक के शव को सिवान में फेंक दिया था। पुलिस कप्तान ने हत्याकांड के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई थी, पुलिस ने चार दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली। इस संबंध में पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए घटना का पर्दाफाश किया।
कहा कि आजमगढ जिले के मेहनाजपुर थाने के लाल मऊ निवासी शिवशंकर सिंह पुत्र राहुल उर्फ गोलू सिंह खानपुर में रेस्टोरेंट चलाता था। जिसकी मेहनाजपुर बाजार में दुकान है। दुकान को किराए पर दे दिया गया था। जिसमें शान्तनू यादव, सत्तन उर्फ ज्वाला राजभर व्यापार करते थे। उन लोगों ने दुकान की पगड़ी के रूप में मृतक के दादा श्रीकांत सिंह को 30 हजार रुपये दिए थे। करीब एक माह पहले दादा की मृत्युु हो गई। फिर राहुल ने दोनों से 50 हजार रुपये और पगड़ी की मांग की। जिससे दोनों दुकानदार परेशान हो गए। सत्तन और शान्तनू यादव ने पैसा देने के बहाने राहुल को अनौनी गांव के पास बुलाया और लोहे की राड से मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने प्रेसवार्ता में यह भी बताया कि पैसे के लेन-देन में राहुल की हत्या की गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। खानपुर एसओ शैलेष सिंह यादव की विवेचना में दोनों अभियुक्त सत्तन उर्फ ज्वाला राजभर, शान्तनू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त की गई लोहे की राड, एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है।