फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी(गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास सोमवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार युवक पुलिया से जा टकराया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इलाके के बभनौली (हंसराजपुर) निवासी स्व. टिल्लू राजभर का पुत्र रामभरोस राजभर (26) हंसराजपुर बाजार में पंडाल में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा जुलूस में अन्य युवकों के साथ भाग लिया। विसर्जन के बाद पूजा समिति द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। रामभरोसे ने भी डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद वह बाइक से बाघीपुर (मुहब्बतपुर) गांव में अपने रिश्तेदारी में गई पत्नी से मिलने के लिए जा रहा था। तभी रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो हंसराजपुर कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रामभरोस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भ़ीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग वहां पहुंच गए। रामभरोस के शव पर नजर पड़ते ही वह चीख-पुकार करने लगे। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने परिवार और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही कि डीजे डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवकों ने शराब का सेवन किया था। आशंका जताई जा रही है कि रामभरोस ने भी शराब पी होगी। संभवत: इसी कारण हादसा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें