फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से जेवरात और कीमती कपड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया(गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियारी गांव के बंतरवा पुरवा में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को खंगाला। इस दौरान कमरे में रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

मुड़ियारी गांव के बंतरवा पुरवा निवासी रामदत्त यादव रोज की तरह शनिवार की रात भी खाना खाने के बाद परिवार के साथ सोने चले गए। देर रात चोर पीछे छप्पर के सहारे छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर उसमें रखा करीब डेढ़ लाख के जेवरात अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र सहित कीमती कपड़ा लेकर चंपत हो गए। रात में गर्मी अधिक होने से घर की महिलाएं और बच्चे घर के बाहर सोए थे। रात में चोरों की आहट मिलने पर महिलाएं जब कमरे में गई तो आलमारी टूटा देख उनके होश उड़ गए। सामानों की जांच-पड़ताल किया तो पता चला कि गहने और कीमती कपड़े गायब थे। महिलाओं ने शोर मचाना शुरु किया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल गए, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना डायल-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में सीओ भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद ने बताया कि पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें