फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गई किशोरी को बदमाशों ने किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव में शनिवार की शाम शौच के लिए निकली किशोरी को बोलेरो में सवार बदमाश रास्ते से ही अपहरण कर लिया। किशोरी के अपहरण की सूचना पर भीमपुरा पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गयी। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव के शिवचंद राजभर की 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया अपनी भाभी के साथ शनिवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे शौच के लिए घर से निकली। रास्ते में मुह बांधे दो लोगों ने भाभी को धक्का देते हुए बोलेरो में किशोरी को जबरन बैठाकर भाग गए। नई नवेली दुल्हन होने के नाते वो घटना स्थल पर चिल्ला न सकी और भागे भागे घर आई और घरवालों को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर भाग कर पहुंचे। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाकेबंदी कर छानबीन की। लेकिन पता नहीं चला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के अलावा दो अन्य अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। इस मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग को आधार मानकर भी छानबीन कर रही है। सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। देर रात तक संबंधित लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। लेकिन जांच के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें