फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीना-झपटी में चली गोली, एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव में सायंकाल बारात निकल रही थी। इसी दौरान फायरिंग करने को लेकर कुछ लोगों में छीना-झपटी होने लगी। तभी लाइसेंसी बंदूक से फायर हो गया और गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी ले जाया गया।
विज्ञापन

शदियाबाद थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव निवासी देउराम के पुत्र जितेंद्र राम की बारात शुक्रवार को जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव में आने वाली थी। बारात निकलने से पहले भीखेपुर में ही बाराती फायर करने के लिए लाइसेंसी बंदूक की छीना-झपटी करने लगे। इसी दौरान गोली चल गई। गोली वहां मौजूद बाराती उदयप्रताप सिंह (48) के पैर में लग गई। इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। लाइसेंसी बंदूक श्यामराज बिंद की थी। फायरिंग की घटना के बाद श्यामराज मौके से फरार हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई। घटना की वजह से काफी देर बाद बारात भीखेपुर से जंगीपुर के लिए रवाना हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजाराम ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें