नंदगंज। स्थानीय पुलिस ने हत्या में वांछित किसोहरी निवासी कमला बिंद को गुरुवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर शादियाबाद तिराहे से पकड़ लिया था। शुक्रवार कोई उसका चालान कर जेल भेज दिया। इस बात की जानकारी होने पर शुक्रवार को सदर विधायक संगीता बलवंत थाना पहुंची। गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष से बातचीत की। उन्होंने थानाध्यक्ष से वार्ता करते हुए कहा कि जिस कमला बिंद को पुलिस ने जेल भेजा है, वह निर्दोष है। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकदमा के आधार पर आरोपी को जेल भेजा गया है।