फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। पुलिस ने रविवार की देर रात क्षेत्र चौजा पुल के पास से आसिफ खान गैंग के अंतरप्रांतीय लुटेरे को गिरफ्तार किया। उनके पास के एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की दृष्टि से थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी हमराहियों के साथ सोमवार की रात गश्त पर थे। इसी दौरान देर रात करीब ढाई बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आसिफ खान गैंग सदस्य शातिर लुटेरा क्षेत्र के चौजा पुल के पास मौजूद है और किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। यह सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरकत में आ गए और मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगा। इस पर दौड़ा कर पुलिस ने कुछ दूरी पर ही उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद दिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गोदसइया गांव निवासी तेजबहादुर भारती बताया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आया लुटेरा तेजबहादुर आसिफ गैंग के साथ मिलकर अपराध करता था। उसके साथी उमेश गोड़, आसिफ खान जौनपुर, कन्हैया उर्फ कान्हा मुगलसराय चंदौली, छोटू उर्फ शब्बीर अदलहाट मिर्जापुर तथा ब्लड उर्फ डाक्टर उर्फ बबलू लोहता वाराणसी का है। इनके साथ मिल कर तेजबहादुर मिर्जापुर, वाराणसी एवं चंदौली में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें