दिलदारनगर। नगर पंचायत दिलदारनगर बाजार के वार्ड नंबर-तीन गांधीनगर स्थित एक कपड़ा की दुकान में शनिवार की देर रात शाट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में 20 हजार नकदी सहित हजारों का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया।
मालूम हो कि देहवल गांव निवासी प्यारेलाल राम की दिलदारनगर बाजार के वार्ड नंबर-तीन में कपड़ा क दुकान है। रोज की तरह शनिवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर घर चले आए। देर रात करीब तीन बजे बगल के दुकानदार ने मोबाइल पर फोन कर उसे बताया कि आपकी दुकान में आग लगी है। यह सुन वह आनन-फानन में दुकान पर पहुंचे। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित प्यारेलाल राम ने बताया कि शार्ट सकिट से आग लगी है। आग की इस घटना में 20 हजार नकदी, तीन सिलाई मशीन सहित बिक्री और सिलाई के लिए ग्राहकों का रखा हजारों का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची क्षेत्रीय लेखपाल प्रभाकर पांडेय ने पीड़ित ने से घटना की जानकारी लेते हुए लीखा-पढ़ी कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। आग में जलकर सबकुछ स्वाहा हो जाने के बाद पीड़ित के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।