औड़िहार। पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश के अनुपालन में सैदपुर पुलिस की ओर से चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में 35 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान पांच हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। आठ गाड़ियों से काली फिल्म हटाई गई तथा एक वाहन सीज किया गया। वाहनों की चेकिंग के दौरान सैदपुर सकलडीहा मार्ग पर आने-जाने वाले चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इसके चलते उक्त मार्ग पर परिवार के साथ वाहन पर यात्रा करने वाले नागरिकों को परेशान होना पड़ा।