फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में फांसी लगाकर की सुधांशु ने आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव निवासी विनय यादव का पुत्र सुधांशु वाराणसी में रह कर इंटर की पढ़ाई करता था। वह मंगलवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। देर शाम उसकी मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह जैसे ही सुधांशु का शव घर पहुंचा, चीख-पुकार के बीच परिजनों की आंखों से आंसुओं की धार बहने लगी।
विज्ञापन

उतरांव गांव निवासी विनय यादव का पुत्र सुधांशु (18) वाराणसी के सिगरा में किराए के मकान में रह कर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की देर शाम वाराणसी पुलिस ने परिजनों को फोन कर बताया कि सुधांशु ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। यह खबर मिलते की परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। परिवार के लोग शव लाने के लिए वाराणसी रवाना हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे जैसे परिजन शव लेकर घर पहुंचे, चीख-पुकार के बीच परिजनों की आंखों से आंसुओं की धार बहने लगी मौके पर मौजूद पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को दिलासा देते हुए खुद रो पड़ रहे थे। मां शीला देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। सुधांशु की दो बहनें किरण और निधि हैं। किरण की शादी हो चुकी है, जबकि निधि बीए में पढ़ रही है। वह सबसे छोटा था। इस घटना को लेकर गांववािसियां का कहना है कि ऊपर वाले ने माता-पिता से उसके बुढ़ापे की लाठी को छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें