फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह दिन बाद भी नहीं हुआ धनंजय हत्याकांड का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। ढढ़नी-सुहवल मार्ग के किनारे अंधारीपुर गांव के पास दो सप्ताह पहले धारदार हथियार से हत्या कर धनंजय सिंह का शव फेंका गया था। इस मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद इसके आज तक पुलिस न तो कातिलों को गिरफ्तार कर सकी और न ही मृतक की बाइक ही उसके हाथ लग सकी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 2 सितंबर की सुबह लोगों ने ढढ़नी-सुहवल मार्ग किनारे अंधारीपुर गांव के पास एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के गले पर धारदार हथियार से गंभीर चोट का निशान था। इसी दौरान पुलिस को एक मोबाइल की घंटी सुनाई दी जो शव से कुछ दूरी पर पड़ा था। पुलिस ने फोन रिसीव किया तो पता चला कि वह फोन मृतक के घर से था। इससे उसकी शिनाख्त जमानिया थाना क्षेत्र के बेटाबर कला निवासी धनंजय राय (40) के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र मृत्युंजय राय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कातिल पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस अभी मृतक की बाइक का भी पता नहीं लगा सकी है। इससे मृतक के परिजनों में निराशा है। उनका कहना है कि पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर नहीं है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि हत्यारों की तलाश लगातार जारी है। बहुत जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर मामला का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें