सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में शनिवार को अचानक गुलाब पांडेय (58) अचेत हो गए। इसकी जानकारी होने पर आनन-फानन में घरवाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। जिला अस्पताल में गुलाब के छोटे बेटे संतोष ने बताया कि शनिवार सांय करीब चार बजे उसके पिता गुलाब गांव में से अपने घर पहुंचे तो उनकी तबीयत खराब हो गई। जानकारी होने पर उसकी मां शांति पिता को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कहा अचानक उसके पिता को क्या हो गया कि उनकी मौत हो गई कुछ समझ में नहीं आ रहा है। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।