फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के दरौली स्टेशन के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर जाते समय डाउन मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री बाल-बाल बच गई। घटना के बाद यात्रियों की भीड़ लग गई। यात्रियों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

तियरी गांव निवासी शिवबहादुर सिंह कुशवाहा की पत्नी पुष्पा कुशवाहा (36) अपनी पुत्री जूही कुशवाहा (16) के साथ दिलदारनगर में इलाज कराने के लिए दरौली रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने आई थी। मां और बेटी एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रही ट्रेन को देख महिला घबरा कर ट्रैक के बीचो-बीच गिर गई। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जबकि पुत्री जूही बाल-बाल बच गई। घटना के बाद यात्रियों की भीड़ लग गई। यात्रियों की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी दिलदारनगर जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की पुत्री जूही ने जीआरपी को बताया कि उसके पिता आर्मी में नौकरी करते हैं और घर पर वह अपनी मां के साथ रहती थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान कोमल कुशवाहा कामेश्वर सिंह सूरज सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें