औड़िहार (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली के डहराकला गांव के पास स्थित पुलिया के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि पति बाल-बाल बच गया। महिला के शव को सैदपुर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के डहराकला ग्राम की सीमा (35) अपने पति सतीश चंद्र राम के साथ बाइक से किसी रिश्तेदारी में जा रही थी। डहरा पुलिया के पास पहुंचने पर महिला ने पति को बाइक रोकने के लिए कहा। बाइक रुकते ही वह लघुशंका के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला गिरने के पश्चात मौके पर ही दम तोड़ दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। पति की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर उनकी तलाशने में जुट गयी है।