फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। थाना क्षेत्र के दलीपराय पट्टी गांव में बीते दिनों छत की कुंडी से विवाहिता का संदिग्धावस्था में लटकते मिले शव की पुलिस छानबीन कर रही है। इस प्रकरण में मृतका के पिता की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने पति सहित परिवार के चार अन्य सदस्यों खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

दलीप राय पट्टी गांव निवासी राजेश राजभर की पत्नी रेनू राजभर (28) का शव उसके कमरे में बीते बुधवार को करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटका मिला। शव देख घर की महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगी थीं। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे और घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना से विवाहिता के मायके वालों को अवगत कराया था। जानकारी मिलने पर विवाहिता का पिता सुरेंद्र राजभर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गया था। उसने पुलिस से बातचीत करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुुरुवार को मृतका के पिता सुरेंद्र राजभर की तहरीर पर पति राजेश राजभर, जेठ कमलेश, जेठानी कांति एवं कुंती देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें