फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग:स्कार्पियों से बरामद किया चार लाख 45 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस प्रशासन की ओर से अर्द्ध सैनिक बलों के साथ रविवार पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों से राजनीतिक दलों का झंडा उतराने के साथ ही काली फिल्म उतारी गई और वाहनों की तलाशी ली गई। नगर के पीजी कालेज चौराहा पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियो से चार लाख 45 हजार बरामद कर उसकी जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

सदर क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह और सदर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह के नेतृत्व में नगर के पीजी कालेज चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइकों के साथ ही खासकर चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों से राजनीतिक पार्टियों का झंडा उतारने के साथ ही काली फिल्म उतारा। वाहनों की तलाश ली गई। इस बीच एक स्कार्पियो की तलाशी के दौरान पुलिस ने बैग में रखा चार लाख 45 हजार नकदी बरामद किया। वाहन में सवार कपड़ा कारोबारी द्वारा पैसा का विवरण न देने पर उसे कब्जे में ले लिया। इस संबंध में यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सैकड़ों वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 32 वाहनों का चालान किया गया। 15 वाहन से काली फिल्म उतरवाने के साथ ही दो वाहनों का झंडा उतरवाया गया। 11 हजार शमन शुल्क जमा कराया गया। क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि करंडा की तरफ से गाजीपुर की तरफ आ रही एक स्कार्पियो को रोककर जांच की गई तो उसमें बैग में रखा चार लाख 45 हजार नकदी बरामद हुआ। उसे कब्जे में ले लिया गया। वाहन में सवार कपड़ा कारोबारी सरफुद्दीन से पैसे का विवरण मांगा गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चुनाव संपन्न होने तक यह अभियान चलाया जाएगा। किसी भी हाल में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस द्वारा पीजी कालेज को साथ ही नगर के विभिन्न इलाकों के साथ ही पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग से लोगों में अफरा-तफरी मची रही। कई वाहन चालक काफी दूर से ही पुलिस पर नजर पड़ने पर अपने वाहनों को घुमाकर दूसरे रास्तों से निकलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें