फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से हजारों की चोरी,दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के पीरनगर में बुधवार की रात चोर किराना की दुकान का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये नगद एवं हजारों रुपये का अनाज उठा ले गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सरैया गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की किराना की दुकान पीरगनर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने है। वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर दुकान का ताला तोड़ कर भीतर घुस गए। दुकान के काउंटर में रखे करीब 11 हजार रुपये तथा कई कुंतल अनाज, घी का टीन और तेल का टीन उठा ले गए। सुबह जब पास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी व्यापारी को दी। सूचना मिलते ही ओमप्रकाश दुकान पर पहुंचा। दुकान का ताला टूटा हुआ था। भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखा चावल, दाल, घी और तेल गायब था। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गोराबाजार पुलिस चौकी के दारोगा व सिपाही ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया। मामले में पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें