फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर, मकान और दुकान को बनाया निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में आभूषण की दुकान, शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी में बंद मकान, देवगांव कोतवाली के रामपुर कठरवा गांव में दो मंदिर और सरायमीर थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास ट्रांसपोर्ट आफिस को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान, आभूषण, घंटा आदि चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह पीड़ितों ने संबंधित थाने में तहरीर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी गांव निवासी शिशिर श्रीवास्तव शहर के डीएवी कालेज में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। एक जनवरी को किसी कार्य से वह गोरखपुर गए हुए थे। इस दौरान मकान में ताला बंद था। गुरुवार को शिशिर का परिवार जब घर लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। चोर इनके घर से 25 हजार रुपये नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ले गए। अंबारी संवाददाता के मुताबिक नगर पंचायत माहुल के रहने वाले रत्नेश सोनी की कस्बे में ही अंबारी मार्ग पर आभूषण की दुकान है। बुधवार की रात को चोर उसके दुकान मेें नकब लगाकर भीतर घुसे और करीब आठ लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। गुरुवार की सुबह रत्नेश को जानकारी हुई तो उसने अहरौला थाने में तहरीर दी। इसीक्रम में लालगंज संवाददाता के मुताबिक देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कठरवां और चेवार गांव के दो मंदिरों को निशाना बनाते हुए उनका ताला तोड़कर करीब एक क्विंटल से अधिक वजन का पीतल का घंटा आदि चुरा लिया। चोरी हुए मंदिरों में चेवार गांव में महिमा डीह स्थान है। जहां पर हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर पांच बड़े घंटा और दस छोटी घंटिया, साउंड मशीन, इनवर्टर बैट्री आदि चुरा लिया। जबकि रामपुर कठरवां गांव में शिव मंदिर का ताला तोड़कर 15 बड़े पीतल का घंटे चुरा लिया। घटना की जानकारी होने पर पुजारी रामबचन दास ने थाने में तहरीर दी। इसीक्रम में सरायमीर संवाददाता के मुताबिक सरायमीर रेलवे स्टेशन फाटक के पास उपाध्याय ट्रांसपोर्ट सर्विस स्थित है। इसके मालिक शाहपुर गांव निवासी रविकेश उपाध्याय है। बुधवार की रात चोर ताला तोड़कर भीतर घुसे और अंदर से 29680 रुपये चुरा लिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर रविकेश उपाध्याय ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें