फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली के मुड़ियारी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
विज्ञापन

मुड़ियारी निवासी विकास मिश्रा (23) रोज की तरह मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह विकास की नानी उसे चाय देने के लिए कमरे में गई तो देखा कि उसका शव छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह देख वह शोर मचाने लगी। परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शव को नीचे उतारा। परिवार के लोगों ने गांववासियों से बातचीत के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि गोपालपुर गांव निवासी विकास मिश्रा बचपन से ही ननिहाल में रहते थे। दो भाइयों में छोटे भाई थे। इनके बड़े भाई एवं नाना मामा गुजरात में नौकरी करते हैं। घर में नानी के साथ रहकर जखनिया के एक निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य भी करते थे। मौत की खबर मिलते ही जखनिया कस्बे के हरिश्चंद्र इंटर कांलेज को शोक में बंद कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि इस तरह की उन्हें जानकारी नहीं है और न ही किसी ने तहरीर ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें